पीठ और सीने में दर्द के कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 10:53

छाती से पीठ तक दर्द क्यों होता है?- Chest and Back Pain Causes in Hindi

1. एनजाइना

एनाजाइना छाती से पीठ तक होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। एनजाइना में सीने में दर्द होता है। एनजाइना दर्द तब होता है, जब हृदय में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसकी वजह से सीने में दबाव, जकड़न महसूस हो सकती है। इसके अलावा एनजाइना से पीड़ित व्यक्ति को कंधों, बांहों, गर्दन और पीठ में भी दर्द हो सकता है। 

2. हार्ट अटैक

छाती के बीच से बाईं तरफ और पीठ में दर्द हार्ट अटैक का भी एक लक्षण हो सकता है। यानी जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है, तो छाती और पीठ में दर्द हो सकता है। हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। इस स्थिति में हृदय की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं। छाती और पीठ में दर्द के साथ ही आपको हार्ट अटैक के अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इसमें उल्टी, मितली, पसीना, सांस लेने में कठिनाई और चक्कर आना आदि शामिल हो सकते हैं। 

3. पित्ताशय की थैली में समस्या

पित्ताशय की थैली में कोई समस्या होने पर व्यक्ति को छाती या पेट के ऊपरी और पीठ के दाएं हिस्से में दर्द हो सकता है। जब पित्ताशय की थैली में मिनरल्स जमा हो जाते हैं, तो छाती और पीठ में दर्द हो सकता है। इस स्थिति में पित्ताशय की थैली की पथरी के रूप में भी जाना जाता है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है।  

4. पसलियों में समस्या

जब पसलियों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है या जब चोट लगती है, तो सीने में दर्द हो सकता है। पसलियों की समस्या सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द का कारण बन सकता है। 

5. गैस बनना

क्या गैस के कारण पीठ में दर्द होता है? अकसर पेट में गैस बनती है, इसकी वजह से पेट में दर्द होने लगता है। लेकिन इसके साथ ही गैस पीठ, छाती, सिर और घुटनों में भी फंस सकती है। जब गैस छाती और पीठ में फंस जाती है, तो इस स्थिति में आपको छाती और पीठ में एक साथ दर्द (Chest and Back Pain Due to Gas) हो सकता है। 

6. फेफड़ों का कैंसर

जब फेफड़ों का कैंसर होता है, तो व्यक्ति को सीने में दर्द हो सकता है। जब कैंसर के लक्षण बढ़ते जाते हैं, तो आपको सीने के साथ ही पीठ की हड्डी में भी दर्द महसूस हो सकता है। पीठ और छाती में दर्द होना फेफड़ों के कैंसर की वजह से भी हो सकता है। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info